Search

 
 
 

Chaibasa  : आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक अध्यक्ष स्व. सागु सामड की 89वीं जयंती मनी

 
Chaibasa (Sukesh kumar) :  महासभा कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू चाईबासा में आदिवासी हो समाज महासभा, आदिवासी हो समाज युवा महासभा,आदिवासी "हो" समाज सेवानिवृत्त संगठन एवं आदिवासी हो समाज महिला महासभा की टीम ने आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक अध्यक्ष स्व सागु सामड की 89वीं जयंती शनिवार को मनायी. जयंती मनाने से पूर्व लोगों ने सिंहबोंगा गोवारि किया. उसके बाद संस्थापक परिवार सह महिला महासभा की केन्द्रीय अध्यक्ष अंजु सामड एंड टीम ने स्व सागु सामड की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-two-from-barbil-detained-in-tatiba-robbery-case/">Kiriburu

: टाटीबा लूट कांड मामले में बड़बिल के दो हिरासत में
उसके बाद बारी-बारी से सभी लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. लोगों ने स्व सामड के सामाजिक योगदान एवं समर्पण को याद किया. जयंती के अवसर पर आदिवासी हो समाज महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष मुकेश बिरूवा, उपाध्यक्ष बामिया बारी, पूर्व उपाध्यक्ष केसी बिरूली, कोषाध्यक्ष चैतन्य कुंकल, महिला महासभा अध्यक्ष अंजु सामड, उपाध्यक्ष नागेश्वरी जारिका, कोषाध्यक्ष इंदुमति हेम्ब्रम, युवा महासभा महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम, शेरसिंह बिरूवा, छोटू बिरूवा, लेबा गागराई, ओएबन हेम्ब्रम, सोना सेलेम हांसदा, प्रमिला बिरूवा, कस्तुरी पिंगुवा, यशवन्ती सिंकू, दूदूगर पिंगुवा, योगेश्वर पिंगुवा, सुरेश पिंगुवा, टाटका हेम्ब्रम, अशीष तिरिया, जगमोहन पुरती, थॉमस राज बिरूवा, जगमोहन हेम्ब्रम, टाटाराम सामड, विश्वजीत बिरूवा, पवन बिरूवा, करन होनहागा, रॉकेट सिंकू, पाईकिराय हेम्ब्रम आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-a-middle-aged-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-goods-train/">Chakradharpur

: मालगाड़ी के आगे कूदकर एक अधेड़ व्यक्ति ने की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही