Search

 
 
 

Chaibasa : लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब ने नेशनल क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से हराया

 
  • एसआर रुंगटा बी-डिवीजन क्रिकेट लीग 2024-25
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एसआर रूंगटा बी-डिवीजन लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए दूसरे मैच में चक्रधरपुर के लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब ने नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ाजामदा को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में टॉस लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 28.4 ओवर में 111 रन बनाकर आउट हो गई. नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अमन सिंह ने तीन चौकों तथा एक छक्का की सहायता से सर्वाधिक 32 नाबाद रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में कृष्णा चौरसिया ने 21, कप्तान आलोक गौंड ने 12 तथा जयंत कुमार वर्मा ने 10 रनों का योगदान दिया. लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब की ओर से पीयुष कुमार ने 11 रन देकर तीन विकेट तथा कप्तान विवेक चौरसिया ने 23 रन देकर तीन खिलाड़ियों को चलता किया. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-bjp-workers-held-a-meeting-in-kendadih-of-jadugoda-mandal/">Jadugoda

: जादूगोड़ा मंडल के केन्दाडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक
शिवम कुमार को दो सफलता हाथ लगी. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब की टीम ने 16.3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 114 रन ठोक कर मैच अपने नाम कर लिया. उद्घाटक बल्लेबाज शिवम ने तीन चौकों एवं चार छक्कों की मदद से 55 नाबाद तथा ललित सिंह भोज ने आठ चौकों एवं एक छक्का की सहायता से 53 नाबाद रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. मैच समाप्ति के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 13 नबंवर को जिले के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में मतदान होने के कारण उक्त तिथि को चक्रधरपुर के लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब एवं देवेंद्र माँझी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाने वाला मैच की तिथि में परिवर्तन किया गया है. यह मैच अब रविवार 17 नवंबर को खेला जाएगा. शेष मैच की तिथियां यथावत रहेगी. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-ustads-showed-faith-in-the-mother-goddess-by-wrapping-poison-sticks-around-their-necks/">Baharagoda

  : उस्तादों ने गले में विषधरों को लपेट माता के प्रति दिखाई आस्था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही