Search

 
 
 

Chaibasa : कांग्रेस की न्याय यात्रा कर लौटे लक्ष्मण हांसदा का हुआ स्वागत

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कांग्रेस के सेवादल मुख्य संगठक, पश्चिम सिंहभूम लक्ष्मण हांसदा के गुजरात न्याय यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर सोमवार को कांग्रेस भवन चाईबासा पहुंचने पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. मालूम हो कि कांग्रेस द्वारा राजकोट टीआरपी, गेमिंग जोन अग्निकांड में मृत लोगों तथा बच्चों के लिए न्याय यात्रा निकाली गई थी. यात्रा गुजरात मोरबी से गांधीनगर तक की गई. यात्रा की दूरी लगभग 300 किलोमीटर थी. पूर्व में भी सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हांसदा ने इसके पूर्व आजादी गौरव यात्रा, भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी अपनी सहभागिता निभाई है. स्वागत करने वालों में कांग्रेस जिला महासचिव कैरा बिरुवा, लियोनार्ड बोदरा, राज कुमार रजक, जानवी कुदादा, दिकु सावैयां, त्रिशानु राय, जंग बहादुर, महीप कुदादा, मंजू बिरुवा, राकेश सिंह, सुशील दास, सुशील पाड़ेया आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-mgm-police-seized-a-trailer-running-with-fake-number-plates/">Jamshedpur

: एमजीएम पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे ट्रेलर को किया जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही