Search

 
 
 

Chaibasa: इंडिया गठबंधन के नेता तथा कार्यकर्ता कर रहे है स्ट्रांग रूम की निगरानी

 
Chaibasa (Sukesh kumar): झारखंड राज्य में प्रथम चरण के चुनाव में पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत क्रमशः चाईबासा,  मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहपुर तथा चक्रधरपुर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को संपन्‍न हुए मतदान के बाद जनता का जनादेश ईवीएम में कैद हो गया है. ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है. पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को चाईबासा महिला कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में केंद्रीय पुलिस बल तथा जिला पुलिस बल की निगरानी में रखा गया है. जहां इंडिया गठबंधन के घटक दल झामुमो, कांग्रेस की ओर से ईवीएम की लगातार दिन-रात निगरानी के लिए अनुभवी नेता तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है. नेताओं के साथ कार्यकर्ता दिनभर एवं रात के ठंड में महिला कॉलेज में बने टेंट में बैठकर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं.

सीसीटीवी कैमरे से स्ट्रांग रूम की निगरानी

जिला प्रशासन ने स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए है तथा कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. इन्ही कैमरों की स्क्रीन को कंट्रोल रूम में लगाया गया है. इस बीच, इंडिया गठबंधन के नेता तथा कार्यकर्ता झारखंड राज्य के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के साथ पश्चिम सिंहभूम जिला की पांचों सीटों पर जीत को लेकर आश्वस्त दिखे. निगरानी कैम्प में हंसी-मजाक के साथ भविष्य की चुनावी योजनाओं पर भी चर्चा कर ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं.

इंडिया गठबंधन की निगरानी टीम में यह हैं शामिल

निगरानी टीम में इंडिया गठबंधन की ओर से त्रिशानु राय, रौशन चन्द्र पान, बन बिहारी प्रधान, भुवनेश्वर महतो, दीपक कुमार प्रधान, गोपीनाथ चाकी, राज किशोर बोयपाई, जय सिंह बारी, शंभू कालुण्डिया, बासु खड़ाईत, महेश कुमार प्रधान, मानकी कालुण्डिया, कुंडिया बारी, रंजीत गागराई, शारुख अली, रासिका लागुरी आदि निगरानी में जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-after-the-clash-at-shyamrai-dih-chowk-firing-took-place-there-was-chaos/">Chakradharpur

: श्यामरायडीह चौक पर झड़प के बाद चली गोली,  मची अफरा-तफरी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही