Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विधायक दीपक बिरुवा ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Chaibasa (Sukesh Kumar) : विधायक दीपक बिरुवा के प्रयास से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद के तहत लगियापी गांव की बदहाल सड़क का निर्माण कराया जाएगा. खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बड़ा लगिया पंचायत के लगियापी गांव की सड़क जर्जर हो गई है. सड़क निर्माण होने की खुशी में ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया. मंगलवार को ग्रामीणों ने शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक दीपक बिरुवा का दमा दुमंग के साथ जोरदार स्वागत किया. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/manoharpur-a-young-man-injured-after-falling-from-the-bike/">लातेहार

: स्थापना दिवस पर प्रभातफेरी व सदभावना दौड़ का आयोजन, अधिकारी व कई गणमान्य ने लिया भाग

दिउरी द्वारा पूजा अर्चना की गई

लगियापी मोटका गोदाम से सिम्बिया तक 1.350 किमी बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास विधायक दीपक बिरुवा द्वारा नारियल फोड़कर कर किया गया. उसके पहले दिउरी द्वारा पूजा अर्चना की गई. विधायक बिरुवा ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान और स्थानीय लोगों को रोजगार देने का निर्देश ठेकेदार को दिया. शिलान्यास कार्यक्रम में जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, ग्रामीण मुंडा रघुनाथ सुंडी, राजा सुंडी, सेबोन बोयपाई, हरेंद्र सुंडी, योगेन्द्र सुंडी, राजेन सुंडी, बागुन सुंडी, धनसिंह सुंडी, वीर सिंह सुंडी, लुकना सुंडी, दिउरी सूरजा बोदरा, प्रिंस समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बेंगलुरु">https://lagatar.in/emergency-landing-of-indigo-flight-from-bangalore-to-varanasi-in-telangana-137-passengers-were-on-board/">बेंगलुरु

से वाराणसी के लिए उडान भरी इंडिगो फ्लाइट की तेलंगाना में इमरजेंसी लैंडिंग, 137 यात्री थे सवार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही