Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोन्टो प्रखंड अंतर्गत नीमडीह पंचायत में ग्राम हेस्सासुरनिया-उली गोदाम से ग्राम चालगी सीमा तक जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों की परेशानी जल्द दूर होगी. रविवार को विधायक दीपक बिरुवा ने उक्त सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य राज तुबिद, ग्रामीण मुंडा तुराम हेस्सा, सिकंदर हेस्सा, सतारी हेस्सा, उदय कारवा, दामुर हेस्सा, दीपक कारवा मुख्य रूप से शामिल थे. इस 1.100 किमी सड़क का निर्माण जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से कराया जाएगा. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक के प्रति आभार जताया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teacher-parent-meeting-organized-in-workers-college/">जमशेदपुर
: वर्कर्स कॉलेज में शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]

Leave a Comment