Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के 1718 गांव में कुष्ठ रोग की जांच की जाएगी

Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई. इसमें 15 जून से 28 जून तक कुष्ठ रोग खोज अभियान को सफल बनाने के लिए जिला समन्वय समिति ने योजना बनाई. बैठक में बताया गया कि निर्धारित तिथि के दौरान 1718 गांव में 2346 टीम द्वारा घर-घर जाकर कुष्ठ रोग संबंधी पूर्ण शारीरिक जांच तथा संदेहास्पद चिन्हित मरीजों का सामुदायिक हेल्थ सेंटर के स्तर पर शत-प्रतिशत जांच की जाएगी. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-dr-ravindra-usha-singh-charitable-foundation-organized-health-checkup-camp/">बेरमो

: डॉ. रविन्द्र उषा सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
अभियान के तहत सर्वे दल द्वारा गांव सहित जिले में मौजूद सभी विद्यालयों में भी कुष्ठ रोग खोज अभियान चलाएगा. बताया गया कि अभियान संचालन को लेकर सहिया, एएनएम व पुरुष अभिकर्ता को शारीरिक जांच हेतु सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराया गया है. अभियान के नियमित अनुश्रवण के लिए 460 सुपरवाइजर दल का भी गठन किया गया है. बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदीश प्रसाद, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ भारती मिंज, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही