Search

 
 
 

चाईबासा : डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाया गया सड़क सुरक्षा नियमों का पाठ

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा के सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को "सड़क सुरक्षा दिवस" का आयोजन किया गया. सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता फैलाने हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में पश्चिम सिंहभूम के ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश टुडू व आशुतोष उपस्थिति थे. उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. इस दौरान बच्चों को यह शपथ दिलाई गई की वे बिना हेलमेट, मास्क व लाइसेंस के वाहन नहीं चलाएंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-81-houses-of-bundu-panchayat-were-connected-with-jal-jeevan-mission/">चाईबासा

: बुंडू पंचायत के 81 घरों को जोड़ा गया जल जीवन मिशन से
[caption id="attachment_362872" align="aligncenter" width="457"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chaibasa-road-saftey-2.jpeg"

alt="" width="457" height="304" /> ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश टुडू को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन[/caption] वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करेंगे. प्राचार्या रेखा कुमारी ने बच्चों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने बच्चों से कहा कि 18 वर्ष से पहले व बिना लाइसेंस के वाहन ना चलाएं. कक्षा छठी के बच्चों ने सड़क सुरक्षा पर आधारित गीत प्रस्तुत कर बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. छोटी कक्षाओं के बच्चों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न चिन्हों के बारे में बच्चों को बताया. मंच संचालन अनुष्का कच्छप ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही