Search

 
 
 

चाईबासा : पिता की हत्या करने वाले पुत्र को आजीवन कारावास

 
Chaibasa (Ramendra kumar sinha) : पिता की हत्या करने के मामले में टेबो निवासी भोयास बोदरा को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है साथ ही 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है. पुत्र के खिलाफ उसकी मां एदल बोदरा के बयान पर 3 मार्च 2022 को टेबो थाना में मामला दर्ज किया गया था. दर्ज मामले में बताया गया था कि एदल बोदरा का पति अदिरिया बोदरा बराबर रात में घर शराब पीकर आता था और पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-a-hut-near-shiv-mandir-on-marine-drive/">जमशेदपुर

: मरीन ड्राइव पर शिव मंदिर के पास झोपड़ी में लगी आग

शराब पीकर अक्सर मारपीट व गाली गलौज करता था मृतक

2 मार्च 2022 की रात में भी अदिरिया बोदरा शराब पीकर घर आया और पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए बांस के डंडे से मारपीट करने लगा. उसी समय उसका बड़ा बेटा भोयास बोदरा वहां आ गया. पिता के हाथ से डंडा छीन कर पिटाई कर दी जिससे उसके पिता बेहोश होकर गिर पड़े. रात भर घटनास्थल पर ही छोड़ दिया गया. दूसरे दिन सुबह अपने पति को मृत्यु पाया. अदालत को भोयास बोदरा के खिलाफ पिता की हत्या करने का साक्ष्य मिल जाने से आजीवन कारावास की सजा सुनाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही