Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मास्टर सईद प्रोफेशनल कराटे एसोसिएशन वर्ल्ड वाइड के बने आजीवन सदस्य

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : 36 साल से बालिकाओं और महिलाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रहे मास्टर सईद आलम को प्रोफेशनल कराटे एसोसिएशन वर्ल्ड वाइड (पीकेएडब्ल्यूवी) की आजीवन सदस्यता से नवाजा गया है. मास्टर सईद आलम देश के पहले व्यक्ति हैं जो एक पीकेएडब्ल्यूवी के आजीवन सदस्य बनाए गए. 4 जनवरी 1967 को चाईबासा के बड़ा बाजार में जन्मे मास्टर सईद आलम, ब्रूस ली की चाल और लड़ाई कौशल से बहुत प्रभावित थे.  मास्टर सईद आलम ने 1982 में अपने सेंसई प्रेम दुबे के मार्गदर्शन में कराटे बुडोकन की शुरुआत की. उन्होंने 1986 में 5 साल कठोर अभ्यास के बाद ब्लैक बेल्ट शोडन अर्जित किया. सईद ने कराटे में अपना प्रशिक्षण जारी रखा और अब वह सातवीं डॉन ब्लैक बेल्ट है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-43-anms-got-electronic-scooty-for-excellent-performance-of-health-center/">चाईबासा

: स्वास्थ्य केंद्र की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 43 एएनएम को मिली इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी
मास्टर सईद आलम को 50 हजार से अधिक लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण देने के लिए 16 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं. जनवरी 2022 में यूएसए से प्रकाशित विश्व महानतम मार्शल आर्टिस्ट बुक में मास्टर सईद आलम के फोटो को फ्रंट पेज में प्रकाशित किया गया है. सईद आलम 2021 में राष्ट्रीय आत्मरक्षा महासंघ के महासचिव चुने गए. सईद आलम ताइक्वांडो पुस्तक के लेखक हैं जो 1999 में प्रकाशित हुई थी. वह 2006 से मार्शल आर्ट्स जगत मासिक पत्रिका के संपादक भी हैं. मास्टर सईद आलम "मिशन हिफाजत" के तहत बालिकाओं और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दे रहे हैं. 27 नवंबर 2021 को मुंबई में सईद आलम को नेशनल अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग सेल्फ डिफेंस इंस्ट्रक्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. आलम ने लेवल सेकंड सेल्फ डिफेंस कोर्स कर चुके हैं. सेल्फ उथ्फेंस ट्रेनर का लाइसेंस होल्डर प्रशिक्षक भी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही