Search

 
 
 

चाईबासा : पुलिस लाइन में पौधरोपण कर लायंस क्लब ने नया सत्र किया शुरू

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा लायंस क्लब एवं लायंस क्लब लावण्या ने रविवार को नए सत्र 2023/24 का आगाज स्थानीय पुलिस लाइन में पौधरोपण कर किया. इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईपीएस पारस राणा, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खालको, मुफस्सिल थाना से पवन पाठक, पुलिस लाइन से सर्जेंट मेजर मंटु गोप तथा दोनों क्लब के सदस्य उपस्थित थे. सभी अतिथियों तथा सदस्यों ने मिलकर पुलिस लाइन में आम, अमरूद, अनार, लीची इत्यादि के पौधे लगाए. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के द्वारा दोनों क्लब के सदस्यों को पुलिस लाइन में पौधरोपण करने की स्वीकृति दी गई थी. पौधरोपण के उपरांत लायंस क्लब के बारे में संक्षिप्त परिचय क्लब के सदस्य कुणाल सराफ ने सभी आमंत्रित मेहमानों को दिया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-one-day-strike-of-adivasi-ho-samaj-yuva-mahasabha-on-august-21-at-delhis-jantar-mantar/">नोवामुंडी

: दिल्ली के जंतर मंतर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा का एकदिवसीय धरना 21 अगस्त को

यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में लायंस क्लब चाईबासा के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सचिव राहुल सराफ, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, जॉन चेयर पर्सन आनंद टिबरेवाल, नीरज संद्वार,कुणाल सराफ,कुंदन गोयल, पुनीत अग्रवाल तथा लायंस क्लब चाईबासा लावण्या से अध्यक्षा पिंकी अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनीषा फिरोजीवाला, निवर्तमान अध्यक्षा शालिनी सराफ ,कुमकुम दोदराजका, वरीसा दोदराजका, योगिता अग्रवाल, शिवानी खिरवाल, खुशी मोदी, वैशाली दरबार, रवीना शारदा तथा श्रद्धा गोयल उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही