Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि में 29 अगस्त से भरे जाएंगे एलएलबी सेमेस्टर-तीन व चार के परीक्षा फॉर्म

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से एलएलबी सेमेस्टर-तीन व सेमेस्टर-चार के विद्यार्थियों की परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया है. इसमें सत्र 2020–23 व 2019–22 के विद्यार्थी शामिल होंगे. इसके लिए विश्वविद्यालय ने 29 अगस्त से लेकर 10 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. वहीं, परीक्षा विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना में सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अपील की गई है. विदित हो कि कोरोना काल के कारण उक्त सत्र के विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लासेस चल रही थी. इस वजह से विद्यार्थी आश लगाए बैठे थे कि बिना परीक्षा लिए ही उन्हें प्रमोट किया जाएगा. लेकिन अब कोल्हान विवि के परीक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का आदेश दे दिया गया है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-head-of-tonto-panchayat-took-stock-of-the-houses-damaged-by-the-storm-and-rain/">चाईबासा

: टोंटो पंचायत की मुखिया ने आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों का लिया जायजा

सभी विद्यार्थी निर्धारित समय पर भर दें परीक्षा फॉर्म : परीक्षा नियंत्रक

वहीं, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजय कुमार चौधरी ने कहा कि लॉ कॉलेज संबंधित सभी निर्णय काउंसलिंग से ही होती है. इसके कारण इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय का हस्तक्षेप नहीं होता है. उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा फॉर्म भर दें, उसके बाद परीक्षा में शामिल हो जाए. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-complaint-was-made-against-illegal-multi-storey-under-construction-in-2021-no-action-till-now/">आदित्यपुर

: निर्माणाधीन अवैध बहुमंजिला के खिलाफ 2021 में की गई थी शिकायत, अब तक कोई कार्रवाई नहीं

500 रुपये शुल्क देकर 11 से 13 सितंबर तक विद्यार्थी भर सकते हैं परीक्षा फॉर्म 

मालूम हो कि परीक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत 10 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क के विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जबकि 500 रुपये शुल्क देकर 11 से 13 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि सभी विद्यार्थियों के कागजात सहित हार्ड कॉपी परीक्षा विभाग में 14 से 15 सितंबर तक भेज दिया जाए. ताकि समय पर सभी विद्यार्थियों का दस्तावेज तैयार हो सके और परीक्षा की तिथि की घोषणा की जा सके. इसे भी पढ़े : समस्तीपुर">https://lagatar.in/samastipur-middle-aged-beaten-to-death-accused-son-absconding-after-incident/">समस्तीपुर

: अधेड़ की पीट- पीटकर हत्या, घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही