Search

 
 
 

चाईबासा : व्यवहार न्यायालय में लगा लोक अदालत, 31 मामलों का हुआ निष्पादन

 
Chaibasa : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान गठित बैंचों में 51 मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 31 मुद्दों का सफल निष्पादन किया गया तथा 89,800 रुपये की राशि का समायोजन भी हुआ. प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रत्येक माह लोक अदालत का आयोजन किया जाता है. जिसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए अपील कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-many-important-issues-were-discussed-in-the-meeting-of-adivasi-ho-samaj-yuva-mahasabha/">चाईबासा

: आदिवासी हो समाज युवा महासभा की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

न्यायिक पदाधिकारियों में यह रहे शामिल

उन्होंने बताया कि शनिवार के लोक अदालत में गठित बेंचो में न्यायिक पदाधिकारियों में ओम प्रकाश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, शंकर महाराज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, विनोद कुमार, अपर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी, राजश्री अपर्णा कुजुर, न्यायिक पदाधिकारी सीनियर डिवीजन, मिलन कुमार अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट, अमिकर परवार, रेलवे दंडाधिकारी, तौसीफ मिराज अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर, ऋषि कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सूरज कुमार एवं सुश्री सुभद्रा बेहरा सदस्य पीएलए तथा पैनल अधिवक्तागण प्रमोद प्रसाद, पवन शर्मा, अमिताभ सरकार, महेंद्र दोराईबुरु, सुनील छाबड़ा, मधुमिता मैती एवं संगीता शांडिल्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही