Chaibasa (Sukesh kumar) : बीती रात को चाईबासा शहर के सदर बाजार मेन रोड स्थित सरस्वती आलू भंडार (दुकान संचालक शंकर लाल गुप्ता) के प्रतिष्ठान में सोमवार रात्रि 9.15 बजे पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने प्रतिष्ठान में घुसकर लूटपाट की. अपराधियों कर्मचारियों के समक्ष गल्ले के बक्से को लेकर फरार हो गये. जिसमें हजारों रुपये रखे थे. इसे भी पढ़ें :मोदी">https://lagatar.in/modi-insulted-me-in-lok-sabha-rahul-gandhi/">मोदी
ने लोकसभा में मेरा अपमान किया : राहुल गांधी घटना के समय दुकान संचालक शंकरलाल गुप्ता बगल के मेडिकल में दवा लाने गए थे. तभी दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया. सदर थाना को मामले की जानकारी दी गयी. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच में जुट गये. गल्ले में नगदी के साथ चेक व वाहनों के चालान थे. श्री गुप्ता ने कहा कि कुछ देर बाद ही दुकान बंद करने ही वाले थे. पूरे दिन भर का बिक्री गल्ला में था. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से बिजनेस करने वाले हातश हो जायेंगे. पुलिस प्रशासन से मांग कि अपराधी को पकड़े. इसे भी पढ़ें :बक्सर">https://lagatar.in/buxar-accident-of-pappu-yadavs-convoy-11-people-injured-vehicles-blown-up/">बक्सर
: पप्पू यादव के काफिले का एक्सीडेंट, 11 लोग घायल, गाड़ियों के उड़े परखच्चे [wpse_comments_template]
चाईबासा : सदर बाजार के आलू भंडार में लूट, गल्ले के बक्से को लेकर फरार

Leave a Comment