Search

 
 
 

चाईबासा : भगवान जगन्नाथ की निकली रथ यात्रा, भाई बहन के साथ पहुंचे श्री मंदिर

 
Chaibasa : शनिवार को भक्तों की भीड़ के साथ भगवान जगन्नाथ की घर वापसी की यात्रा आरंभ हुई. अपने भाई बलभ्रद और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार भगवान के रथ को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से खींचा. इस दौरान पूरे रास्ते भक्तों की भीड़ उनकी पूजा अर्चना के लिये उमड़ी रही. हर चौक चौराहे पर भगवान के दर्शन करने और उनकी पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाने के लिये भक्तों की भीड़ रथ के आने का इन्तजार करती रही. रथ के आने के बाद श्रद्धालुओं ने उन्हें प्रसाद चढ़ाया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ghurti-rath-yatra-bahuda-dignitaries-who-attended-jagannath-rath-yatra/">आदित्यपुर

: घुरती रथयात्रा बाहुड़ा जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए गणमान्य
भगवान को प्रसाद चढ़ाने के लिये रथ पर सवार तीन पंडितों का समूह उनके प्रसाद को चढ़ा रहे थे. इस दौरान पूरे रास्ते पर पुलिस तैनात रही. स्वयं सदर थाना प्रभारी निरंजन तिवारी रथ के साथ-साथ चल रहे थे. पूरे रास्ते श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा-अर्चना किये जाने के बाद भगवान जगन्नाथ अपन भाई बहन के साथ श्री मंदिर पहुंचे. वहां उनकी विधिवत पूजा अर्चना की गई और उन्हें राजगद्दी पर बैठाया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही