Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : निम्न स्तर का सरिया हो रहा इस्तेमाल, डीएमएफटी और सरकारी मद की लूट मची

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : सदर प्रखंड के तूईबीर पंचायत के राजस्व ग्राम बरकुंडिया में इन दिनों डीएमएफटी और सरकारी मद की लूट मची है और भ्रष्टचार हावी है. ठेकेदार और बिचौलियों की चांदी है. बरकुंडिया उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 55 लाख की लागत से हो रहा है. इस निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है. सरिया निम्न स्तर का इस्तेमाल किया गया है और लाल ईंट की जगह पर फ्लाई ऐश ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है. एनजीटी की रोक के बावजूद नदियों से बालू की ढुलाई जारी है. मजदूरों को काम के एवज में सरकारी दर से भी कम 250 रुपए भुगतान किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-ibm-scientist-philip-distributed-hygiene-related-items-in-kumdih-and-pachari/">किरीबुरु

: आईबीएम के वैज्ञानिक फिलिप ने कुमडीह व पचरी में स्वच्छता से जुड़े सामान बांटे
जहां ग्रामीण स्तर पर रोजगार का अभाव है, वहीं इस कार्य में मुर्शिदाबाद के मजदूरों से काम लिया जा रहा है. इससे ग्रामीणों में रोष है. इन कारणों से ही पूरे जिले में पलायन जैसी परिस्थिति बनी रहती है. वैसे भी इन दिनों सदर प्रखंड के तुईबीर पंचायत में डीएमएफटी और सरकारी मद से पीसीसी और भवन निर्माण के कार्यों में अनियामिता की शिकायतें आम हो गई हैं. इस पर समय रहते लगाम लगाना अनिवार्य है. ऐसा प्रतीत होता है कि यह कार्य प्रशासनिक पदाधिकारियों की मिलीभगत व संरक्षण में चल रहा है. ना जांच और ना कार्यवाही होना, संदेह उत्पन्न करता है. इस कारण दलाल, बिचौलियों और दबंग ठेकेदारों का मनोबल बढ़ा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही