Search

 
 
 

चाईबासा : मां मनसा पूजा शुरू, भक्तों ने निकाली कलश यात्रा

 
Chaibasa( Ramendra kumar Sinha) : हर साल 17 अगस्त को मनाई जाने वाली मां मनसा पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला, पुरुष, युवा, युवतियां शामिल हुए. मेरी टोला में हर्षोल्लास के साथ मनसा पूजा की जाती है. इस त्यौहार में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल होते है. पांच अखाड़ा में यह त्यौहार मनाया जाता है, इसमें सभी अखाड़े के लोग जो व्रत रखते है स्थानीय वाद्य यंत्रों के थाप पर झूमते-गाते जुबली तालाब जाते हैं. जहां पर स्नान करके अपने सिर पर कलश लेकर वापस अपने अखाड़ा में आते है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-new-ee-took-charge-welcomed-by-employees-and-leaders/">आदित्यपुर

: नयी ईई ने लिया प्रभार, कर्मचारी व नेताओं ने किया स्वागत

 प्रसाद ग्रहण कर व्रती तोड़ेंगे अपना व्रत 

[caption id="attachment_732761" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/17rc_m_98_17082023_1-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> व्रती महिलाएं झूमते हुए.[/caption] इसके बाद देर रात तक मां मनसा की पूजा की जाएगी . पूजा के उपरांत सभी श्रद्धालु मां मनसा का प्रसाद ग्रहण कर अपने-अपने व्रत को तोड़ेंगे. ऐसी मान्यता है कि हर व्रती पर मां मनसा सवार रहती है इसी कारण वे झूमते रहते हैं. यहां पर सभी व्रती महिलाएं स्नान कर तालाब से कलश अपने सर पर लेकर अखाड़ा तक जाएंगी और रात 12:00 बजे उनकी पूजा होने के उपरांत प्रसाद स्वरूप कुछ ग्रहण करेंगी. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/bihar-teachers-will-sell-empty-mid-day-meal-bags-instructions-from-the-education-department/">बिहार

: मिड डे मील का खाली बोरा बेचेंगे शिक्षक, शिक्षा विभाग का निर्देश
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही