Search

 
 
 

चाईबासा : मतकमहातु-कमारहातु में मागे पोरोब 3 मार्च को, ग्रामीणों की बैठक में बनी सहमति

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु और कमारहातु में 3 मार्च को मागे पोरोब मनाया जाएगा. रविवार को मतकमहातु दुनुब आखड़ा में दोनों गांव के ग्रामीणों की मुंडा धनुर्जय देवगम और बिरसा देवगम की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में दिउरी चंद्रमोहन देवगम व सहायक दिउरी गोपाल देवगम की उपस्थिति में 3 मार्च को मागे पोरोब मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि सभी पर्व -त्योहार मतकमहातु और कमारहातु संयुक्त रुप से मनाए. इस पर सभी ने सहमति जताई और अब हर त्योहार संयुक्त रुप से मनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-to-win-the-chaibasa-seat-the-home-minister-gave-a-19-point-task-to-the-bjp/">किरीबुरु

: चाईबासा सीट जीतने के लिए गृहमंत्री ने भाजपाइयों को 19 सूत्री टास्क दिये!

संयुक्त रुप से मनाते आ रहे हैं मागे पोरोब 

बैठक में कहा गया कि हर त्योहार की पवित्रता कायम रखने के लिए सदा पूजा के विधि-विधान पालन करना आवश्यक है. मालूम हो कि सदियों से मतकमहातु और कमारहातु के लोग महान मागे पोरोब संयुक्त रुप से मनाते आ रहे हैं. बैठक में धर्मदास देवगम, नारायण देवगम, चम्पाए देवगम, डोमोन देवगम, दीनबंधु देवगम, कृष्णा देवगम, रांधो देवगम, सिंगराय देवगम, नंदलाल देवगम, डोबरो देवगम, मोटाय देवगम, डबलू देवगम, राजेश देवगम, महेंद्र देवगम, मोहन दास, अमित नाग, वीरसिंह गोप, लखन गोप, मंगल सिंह देवगम, सुलोचना दास, मंत्री देवगम, मोरा तांती समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही