Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : क्रांतिकारी आदिवासी महासभा का महाजुटान 23 जनवरी को, जुटेंगे हजारों लोग

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झींकपानी प्रखंड के कोन्दवा गांव में शनिवार को अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के बैनर तले एक बैठक का आयोजन हुआ. मुखिया ललित होनहागा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा उपस्थित थे. जॉन मिरन मुंडा ने बताया कि झारखंड बनने के बाद भी आज तक आदिवासी का भला नहीं हुआ हैं. बल्कि उल्टा शोषण बढ़ गया है. आज पलायन एक गंभीर समस्या बनी हुई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/settlement-of-1964-in-chaibasa-how-will-hemant-give-job-on-khatian-of-32-amit-shah/">चाईबासा

में 1964 की बंदोबस्ती, 32 के खतियान पर हेमंत कैसे देंगे नौकरी- अमित शाह

नए अध्यक्ष व सचिव को सौंपी गई जिम्मेदारी

क्षेत्र के लोगों को बिजली विभाग द्वारा लगभग 20 से 30 हजार तक का फर्जी बिजली बिल भेज दिया गया है, जिससे ग्रामीण काफी परेशान है. जो सपना बिरसा मुंडा ने देखा था वह अधूरा है. हमारा संगठन विकास को लेकर सिंचाई, सुविधा, रोजगार गारंटी, शिक्षा चिकित्सा आदि को लेकर लगातार आंदोलन कर रहा है. इन मुद्दों को लेकर आगामी दिनांक 23 जनवरी को सिंह पोखरिया मैदान में महा जुटान का आयोजन किया गया है. बैठक में महासभा का नया अध्यक्ष बैधनाथ बालमुचू और मुखिया औरेज कोन्दवा को सचिव बनाया गया व उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही