Search

 
 
 

चाईबासा : डीएवी में महर्षि दयानंद जयंती मनाई गई

 
Çhaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में महर्षि दयानंद की 200 वीं जयंती व आर्य समाज की स्थापना के 150 वें वर्ष के शुभारंभ पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि दयानंद के चित्र पर सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या रेखा कुमारी ने कहा कि दयानंद आधुनिक भारत के महान चिंतक थे. उनमें देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी. उन्होंने दसवीं व बारहवीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को विदाई समारोह में अपनी शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-energy-fair-organized-at-block-headquarters-complaints-settled/">मनोहरपुर

: प्रखंड मुख्यालय में ऊर्जा मेला आयोजित, शिकायतों का हुआ निपटारा

आर्य समाज के 10 सिद्धांतों की व्याख्या की गई

वरिष्ठ शिक्षक एसबी सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद ने भारतीय पुनर्जागरण की नींव रखी एवं सामाजिक कुरीतियों ,अंधविश्वासों और रूढ़ियों का खंडन व विरोध किया. छात्र अक्षित कुमार सिंह ने दयानंद के गणवेश में उनके कार्यों की व्याख्या की. दसवीं कक्षा के शिक्षार्थियों द्वारा आर्य समाज के 10 सिद्धांतों की व्याख्या की गई. संगीत शिक्षक के मार्ग दर्शन में छात्राओं ने ऋषि गाथा गीत प्रस्तुत किया. इस अवसर पर शिक्षिका सुमित्रा कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए. शिक्षक पंकज कुमार पांडे तथा जेके पंडा के नेतृत्व में 51 बार गायत्री मंत्र का जाप साथ में हवन यज्ञ संपन्न कराया. मंच संचालन शिक्षक देवानंद तिवारी ने किया. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-mid-day-meal-cook-is-in-the-mood-for-agitation/">डुमरिया

: आंदोलन के मूड में हैं मिड डे मील बनाने वाली रसोइया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही