Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के 5 बंकर ध्वस्त

Chaibasa  : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान, सारंडा और पोड़ाहाट जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की लड़ाई चल रही है. प्रत्येक दिन सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के जंगल के अंदर बनाए गये बंकर व डंप को ध्वस्त कर उनके मंसूबों को नाकामयाब करने में जुटे हुए हैं. गुरुवार को भी जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र  वनग्राम कुलपाबुरू के आसपास जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के पांच भूमिगत  बंकर ध्वस्त किए गए. एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो समेत अन्य नक्सली अपने दस्ते के साथ सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील हैं. इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर व सीआरपीएफ की विभिन्न बटालियनों की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/चाई-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/चाई-3-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> यह भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/weather-became-pleasant-in-ranchi-heavy-rain-brought-relief-from-heat/">रांची

में सुहावना हुआ मौसम, झमाझम बारिश ने दिलायी गर्मी से राहत
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही