Search

 
 
 

चाईबासा : मलेरिया कर्मचारियों ने मलेरिया से बचाव व डीडीटी छिड़काव को लेकर किया जागरूक

 
Chaibasa( Ramendra Kumar Sinha) : मंझारी प्रखंड के गितिलपी गांव में शनिवार को ग्रामीण मुंडा जुरेंद्र कुंकल की अध्यक्षता में मलेरिया से बचाव के लिए डीडीटी के छिड़काव के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया गया. बैठक में सभी ग्रामीणों को डीडीटी छिड़काव के महत्व के बारे में मुख्य रूप से निगरानी निरीक्षक शंभू शंकर गोप, एमपीडब्ल्यू सुखलाल चातार, प्रकाश सुलंकी, करमा लकड़ा एवं प्रभुनाथ बोयपाई ने बारी-बारी से जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lakshya-sanstha-cooperated-with-the-family-facing-financial-crisis-for-shradh-ceremony/">जमशेदपुर

: आर्थिक तंगी जूझ रहे परिवार को श्राद्धकर्म के लिए सेवा ही लक्ष्य संस्था ने किया सहयोग

अपने-अपने घरों में डीडीटी छिड़काव करने को कहा

बैठक में शामिल ग्रामीणों को हिंदी व आदिवासी भाषा में मलेरिया से बचने के उपाय बताए गए. इस मौके पर मुखिया कविता कुंकल ने सभी ग्रामीणों को अपने-अपने घरों के कमरों में डीडीटी छिड़काव करने को कहा, साथ ही हमेशा मच्छर लगाकर सोने के लिए कहा. इस मौके पर एएनएम विमला सुमंग डुंगडुंग, सेविका देवकी कुंकल, सेविका सुमति बोयपाई, सेविका उर्मिला कुंकल, सहायिका ललिता कुंकल, सहिया सरस्वती गागराई, सहिया कमला दोहरा, सहिया मंजू कुंकल, रानी कुंकल समेत ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही