Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा मंडल कारा के जेलर अजय कुमार प्रजापति को जान से मारने की धमकी दी गई है. सदर थाना चाईबासा में जेलर ने मामला दर्ज कराया है. इसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि धमकी पलामू के गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के ग्रुप ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए दी है. मैसेज में परिवार सहित सभी लोगों को जान से मारने की धमकी गैंगस्टर के ग्रुप ने दी है. इसे भी पढ़ें : माफी">https://lagatar.in/apologize-to-saryu-otherwise-saryu-advises-banna-to-go-to-court/">माफी
मांगें सरयू वरना…,सरयू ने बन्ना को दी कोर्ट जाने की नसीहत, राहुल गांधी को आना होगा रांची, कोर्ट से राहत नहीं, छवि रंजन से आज पूछताछ समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में.
से गो फर्स्ट की चार फ्लाइट रद्द
मांगें सरयू वरना…,सरयू ने बन्ना को दी कोर्ट जाने की नसीहत, राहुल गांधी को आना होगा रांची, कोर्ट से राहत नहीं, छवि रंजन से आज पूछताछ समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में.
एक मई को जेलर के पास पहुंचा धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज
एक मई को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए जेलर को जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी किन कारणों से दी गई है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. पलामू का गैंगस्टर सुजीत सिन्हा चाईबासा के मंडल कारा में बंद है. अपनी हरकतों के कारण ही पिछले दो सालों में इसे कई बार अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया जा चुका है. वह जिस जेल में रहता है, वहां अपनी सत्ता चलाने की कोशिश करता है. प्रशासनिक कारणों से ही जुलाई 2022 में उसे चाईबासा मंडल कारा में शिफ्ट किया गया था. यहां भी सुजीत सिन्हा की ओर से उसके गुर्गों ने अपनी हरकतें शुरू कर दी हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-to-gofirst-four-flights-canceled/">रांचीसे गो फर्स्ट की चार फ्लाइट रद्द
जांच की जा रही है
सदर थाना में जेलर को मिली धमकी से संबंधित एक मामला दर्ज किया गया है. इस पर जांच आरंभ हो गयी है. जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर, सदर
[wpse_comments_template]
Leave a Comment