Search

 
 
 

चाईबासा : मंगल सिंह मेलगांडी बने अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के जिला महासचिव

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ डेविड राज ने शनिवार को चाईबासा कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मंगल सिंह मेलगांडी को संघ का जिला महासचिव मनोनीत किया है. संघ के सदस्यों ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. जिला महासचिव मनोनीत किये जाने पर मंगल सिंह ने संघ के प्रति आभार जताया, कहा आदिवासी हित के लिए वे लड़ाई लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा ईचा डैम रद्द करवाने के लिए नए सिरे से लड़ाई लड़ी जायेगी. इस अवसर पर तपन कुमार घोष, संजय नाग, सुभाष चन्द्र लागुरी, नेलसन मुन्दूइया, महावीर बाडरा, दशकन कुदादा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-zip-member-meena-jonkos-mother-in-law-passed-away-members-including-zip-president-paid-tribute/">चक्रधरपुर

: जिप सदस्य मीना जोंको की सास का निधन, जिप अध्यक्ष समेत सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही