Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : लगातार बारिश से चाईबासा का मंगलाहाट कीचड़ में तब्दील, लोगों को हो रही परेशानी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिम सिंहभूम में पिछले तीन तीनों से हो रही हल्की बारिश से किसानों में हर्ष तो है, लेकिन खराब सड़क व नाली से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को चाईबासा में लगने वाली साप्ताहिक मंगलाहाट कीचड़मय हो गई है. राहगीर काफी परेशान हो रहे हैं. दूर दराज से ग्रामीण क्षेत्र से लोग यहां बाजार करने के लिए आते हैं. नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोग काफी परेशान हैं. नगरपालिका द्वारा सफाई भी समय पर नहीं होता है. जिसके कारण यहां गंदगी भरा रहता है. हाट समिति भी सफाई को लेकर गंभीर नहीं है. लगातार लोगों की शिकायत मिलने के बाजवूद भी नगरपालिका गंभीर नहीं है. जहां तहां कचरों का अंबार लगा हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thakur-pyara-singhs-grand-kalash-yatra-from-durga-puja-ground-on-hindu-new-year/">जमशेदपुर

: हिंदू नव वर्ष पर ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान से निकली भव्य कलश यात्रा

किसानों ने खेतों में काम करना किया शुरू 

जिले में हल्की झमाझम बारिश होने से कई किसानों को राहत मिली है. किसानों ने खेतों में काम शुरू कर दिया है. धान की खेती करने वाले किसान खेतों में काम करना शुरू कर दिये हैं. खेतों की मिट्टी को हल्का करने में जुटे हैं. मालुम हो कि इस बार समय पर बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है. जिला कृषि विभाग भी नियमित रूप से किसानों के संपर्क में हैं. सरकारी योजना के बारे किसानों को बताई जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही