Search

 
 
 

चाईबासा: बदुरी गांव के पास सड़क दुर्घटना में जमशेदपुर के मानगो निवासी की मौत

 
Chaibasa:  चाईबासा-जमशेदपुर मुख्य मार्ग के बदुरी गांव के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक अन्‍य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिन्हें सदर अस्पताल चाइबासा के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात जमशेदपुर रेफर कर दिया. घटना दोपहर की है. परिजनों ने बताया कि सुबह दोनों जमशेदपुर से बाइक में सवार होकर चाईबासा के लिये रवाना हुए थे. चाईबासा पहुंचने से चार किलोमीटर पहले ही एक्सीडेंट हो गया. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congress-government-had-killed-democracy-by-imposing-emergency-in-the-entire-country-mp/">आदित्यपुर

: कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी- सांसद

डॉक्टर को दिखाने के लिये चाईबासा आ रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के मानगो निवासी राजेश कुमार सिंह अपने रिश्तेदार अरुण कुमार सिंह के साथ डॉक्टर को दिखाने के लिये चाईबासा आ रहे थे. इसी दौरान बदुरी गांव के पास विपरीत दिशा में आ रहे एक स्कार्पियो ने बाइक को आगे से जोरदार टक्कर मारी. जिससे राजेश कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अरुण कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्कॉर्पियो का पता लगाने में जुटी है पुलिस

टक्‍कर मारने के बाद स्कॉर्पियो वहां से भाग निकला. स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को उठाकर चाईबासा सदर अस्पताल भेजा. इधर,  चाईबासा पुलिस ने मृतक राजेश कुमार सिंह का शव पोस्टमार्टम कराने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस स्कॉर्पियो का पता लगाने में जुटी है. इसे भी पढ़ें: मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-counting-will-start-at-8-am-on-sunday-amid-tight-security/">मांडर

उपचुनावः कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही