Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मणिपुर व केंद्र सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में अक्षम : गीता कोड़ा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : मणिपुर में महिला के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में रविवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने संवाददाता सम्मेलन किया. उन्होंने कहा कि मणिपुर तीन महीने से जल रहा है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री के पास ध्यान देने का समय नहीं है. यह घटना सिर्फ एक महिला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी महिलाओं पर अत्याचार है. मणिपुर में स्थिति बहुत चिंताजनक है और मणिपुर व केंद्र सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है. इसलिए मणिपुर राज्य सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए. मणिपुर में हालात बेकाबू हो गए है. केंद्र सरकार इसे नजरअंदाज करती रही है.  इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ajsu-is-the-product-of-struggle-and-movement-ramchandra-sahis/">चांडिल

: संघर्ष व आंदोलन की उपज है आजसू – रामचंद्र सहिस

देश के पीएम का चुप रहना दुर्भाग्यपूर्ण

उन्होंने यह भी कहा कि जब मणिपुर जल रहा था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे के दौरान कार्यक्रमों में व्यस्त थे. जैसे ही संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ उन्होंने मीडिया के सामने मणिपुर पर केवल कुछ मिनट की टिप्पणी की. मणिपुर पिछले तीन महीने से जल रहा है. लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के प्रधानमंत्री को इस बारे में बात करने का समय नहीं मिला. प्रेस वार्ता में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी , महिला नेत्री बालेमा कुई , सत्यशिला हेम्ब्रम , लक्ष्मी हेम्ब्रम उपस्थित थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही