Search

 
 
 

Chaibasa : मंझगांव विधानसभा में सांसद जोबा मांझी का 16 जून को अभिनन्दन

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : मझगांव विधानसभा क्षेत्र के तांतनगर, मंझारी, कुमारडुंगी व मंझगांव प्रखंडों में नव निर्वाचित सांसद जोबा मांझी का 16 जून को विजय जुलूस निकाल कर अभिनंदन किया जायेगा. विधायक निरल पूर्ति ने कोकचो में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अभिनन्दन व विजय जुलूस की शुरूआत तांतनगर प्रखंड के कोकचो से होगी. कोकचो सांसद जोबा मांझी सुबह 10 बजे पहुंचेंगे. कोकचो से शुरू होकर लोवाहातु, तांतनगर कासेया, काठभारी, खास पोखरिया, चिटीमिटी में खत्म होगा. उसके बाद मंझारी प्रखंड के जलधार, मंझारी, भरभरिया, भगाबिला, कुमारडुंगी प्रखंड, मंझगांव प्रखंड में अभिनन्दन कर विजय जुलूस निकाला जायेगा. विधायक ने कार्यकर्ताओं को अभिनन्दन व विजय जुलूस निकालने का टीप्स देकर दिशा-निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-conference-congratulated-modi-on-becoming-pm-for-the-third-time/">Jamshedpur

: मारवाड़ी सम्मेलन ने तीसरी बार पीएम बनने पर मोदी को दी बधाई

विधानसभा चुनाव जीतने का दिया मंत्र

विधायक निरल पूर्ति ने तांतनगर प्रखंड के कोकचो में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नव निर्वाचित सांसद का अभिनन्दन व विजय जुलूस के साथ आगामी विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र भी दिया. उनका दावा है कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने मंझगांव विधानसभा में जिस जोश के साथ लोकसभा चुनाव में झामुमो को बढ़त दिलाई है उससे लगता है अगामी विधानसभा चुनाव में मंझगांव विधानसभा से मेरा प्रतिद्वंद्वी दूर दर तक नजर नहीं आएगा. हैट्रिक लगाने से कोई रोक नहीं पायेगा. इस अवसर पर जवाहर बोयपाई, अभय बिरूली, महेंद्र कालुंडिया, संजीवन देवगम, कपिल बारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही