Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मानकी मुंडा ने बाबूलाल मरांडी के समक्ष रखी क्षेत्र की समस्याएं

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा परिसदन में शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने क्षेत्र के मानकी मुंडा के साथ बैठक की. इस दौरान मानकी–मुंडा ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को बाबूलाल मरांडी के समझ रखा. बारी-बारी कर बाबूलाल मरांडी ने सभी मानकी–मुंडा की समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के हेमंत सोरेन की सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है. झारखंड में अब भ्रष्टाचार फैल गया है. यहां की जनता त्राहिमाम कर रही है. मानकी–मुंडा के अधिकार भी हनन किया गया है. सरकार झारखंड की माय माटी की बात करती है. लेकिन झारखंडियों को ही ठगने का काम कर रही है. इस तरह से अब ज्यादा दिन तक सरकार चलने वाले नहीं है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-baby-shower-and-mouth-watering-program-at-dumardiha-anganwadi-center/">हजारीबाग

: डुमरडीहा आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई और मुंहजूठी कार्यक्रम

भ्रष्ट सरकार से आम जनता त्राहिमाम कर रही है

उन्होंने मानकी–मुंडा के समक्ष कहा कि जो भी समस्याएं उत्पन्न हो रही है, उसे अपने स्तर से समाधान करने का प्रयास करें. यदि सरकार के पदाधिकारी के पास समस्या लेकर जाएंगे तो पॉकेट भर के जाना होगा. सरकार इतनी भ्रष्ट हो गई है कि आम गरीब जनता त्राहिमाम कर रही है, लेकिन उसका समाधान नहीं कर रही है. गरीबों के वोट से सरकार बनाने का दावा करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा व कांग्रेस अब आने वाले चुनाव में साफ हो जाएगा. इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद, भाजपा के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी के अलावा काफी संख्या में क्षेत्र के मानकी–मुंडा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही