Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मुख्यमंत्री जोहार यात्रा की सफलता के लिए मानकी मुंडाओं ने भी झोंकी ताकत

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा में होने वाले मुख्यमंत्री के खतियानी जोहार यात्रा को व्यापक बनाने के साथ और आमो-खास को जोड़ने की तैयारी जोरों पर है. गुरुवार को सरनाडीह में विधायक दीपक बिरुवा की मौजूदगी में मुंडा गणों की आवश्यक बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना बनाई गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी मुंडा अपने नेतृत्व में अपने क्षेत्र के लोगों की भागीदारी कार्यक्रम में सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-youth-congress-burnt-effigy-of-tripura-chief-minister-at-shaheed-park-chowk/">चाईबासा

: शहीद पार्क चौक में युवा कांग्रेस ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

प्रचार-प्रसार को लेकर हर गांव में होगी बैठक

खतियानी जोहार यात्रा को लेकर प्रचार प्रसार करने तथा हर गांव में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. 20 जनवरी से 23 जनवरी तक चाईबासा क्षेत्रा के सभी गांवों में बैठक की जाएगी. बैठक में तीन जोन बनाकर मुंडा गणों की तीन सदस्यीय टीम बनाई गई. इस अवसर पर मानकी मुंडा संघ अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा, धनुर्जय देवगम, मैथ्यू देवगम, सिदिउ पूर्ति, बिरसा देवगम, सुरेश कामेंद्र देवगम, बिरुली, सुरेंद्र बानरा, गांगु सुंडी, ध्रुवा सुंडी, लुकना पूर्ति, रघुनाथ पूर्ति आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही