Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मानकी मुंडाओं ने जाना तम्बाकू के दुष्परिणाम

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत टोन्टो प्रखंड के मानकी मुंडा का उन्मुखीकरण एवं समूह चर्चा कार्यक्रम का आयोजन टोन्टो थाना परिसर में किया गया. कार्यक्रम में तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों, कोटपा 2003 के नियमों एवं जिला सदर अस्पताल में मौजूद तम्बाकू निवारण केंद्र (टीसीसी) की सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. कार्यक्रम में टोन्टो प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मानकी मुंडा ने भाग लिया. जिला तम्बाकू नियंत्रण कोषांग, पश्चिमी सिंहभूम के सामाजिक कार्यकर्ता अनूप बागे ने बताया कि आज तम्बाकू से होने वाले कैंसर के मरीजों की संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है एवं अन्य बीमारियों की अपेक्षा तम्बाकू से मरने वालों की संख्या सर्वाधिक है. इसलिए तम्बाकू के नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक किया जाना अति आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rajnagars-bhundu-village-was-saved-from-burning-the-garden-planted-under-the-mnrega-scheme-was-burnt/">आदित्यपुर

: राजनगर का भूंडू गांव जलने से बचा, मनरेगा योजना से लगा बगीचा जला

देश में हर साल 13 लाख लोग तम्बाकू से जान गवांते हैं

उन्होंने कहा कि हर साल देश में लगभग 13 लाख लोग तम्बाकू की चपेट में आकर अपनी जान गवां देते हैं एवं 50 प्रतिशत लोग अलग-अलग प्रकार के कैंसरों के कारण मौत के शिकार हो रहे हैं और जिसका मुख्य कारण तम्बाकू का सेवन है. उन्होंने झारखंड में तम्बाकू उपभोक्ताओं पर भी चर्चा की जिसमें उन्होंने बताया कि राज्य में तम्बाकू उपभोक्ताओं की संख्या देश के राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है. मुक्ति बिरवा जिला परामर्शी ने कोटपा नियमों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि जो भी लोग तम्बाकू की आदत छोड़ना चाहते हैं, वे सभी सदर अस्पताल चाईबासा स्थित तम्बाकू निवारण केंद्र (टीसीसी) से मौजूदा सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं एवं जो लोग तम्बाकू की लत को छोड़ना चाहते हैं वे टोल फ्री नंबर 1800 112356 में संपर्क कर सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही