Search

 
 
 

चाईबासा : दो साल से बंद मनोहरपुर शहरी जलापूर्ति जल्द होगी शुरू

 
मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने जनता दरबार लगा सुनीं लोगों की समस्याएं Ganesh Kumar Manoharpur : करीब दो वर्षों से ठप मनोहरपुर शहरी जलापूर्ति योजना विधायक जगत माझी के प्रयास से जल्द शुरू होगी. प्रखंड कार्यालय में बुधवार को आयोजित विधायक के साप्ताहिक जनता दरबार में लोगों ने मामले को उठाते हुए समाधान की मांग की. विधायक ने अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर जानकारी दी कि खराब पड़े 30 एचपी के मोटर के बदले विधायक निधि से नया मोटर लगाया जाएगा. विधायक ने अधिकारियों को ईस दिशा में जल्द कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. मालूम हो कि मोटर खराब होने के कारण शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति पूरी तरह ठप है. जिससे लोगों को गर्मी के दिनों में पेयजल के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है. जनता दरबार में आये दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर विधायक से मुलाकात की और आवेदन सौंपा. जिसमें नंदपुर टोला जिलिंगगुटु में नलकूप, छोटानागरा पंचायत के ग्राम बाहदा में खराब नलकूपों की मरम्मत, मुंडा बुरु में खराब ट्रांसफार्मर बदलने, सिंचाई नाला, चापाकल, जाहेरास्थल घेराबंदी, संस्कृति भवन, विधायक निधि से सड़क एवं अन्य समस्याएं शामिल रही. कुछ मामलों का विधायक ने बीडीओ और सीओ के संज्ञान में देकर तत्काल समाधान कराया. जनता दरबार में आये पार्टी कार्यकर्ताओं को विधायक ने निर्देश दिया कि अपने-अपने पंचायत की समस्याओं को सूचीबद्ध कर निदान की दिशा में पहल करें. साथ ही सरकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करें, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके के लोगों को मिल सकें. जनता दरबार में बीडीओ शक्ति कुंज, सीओ प्रदीप कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव, किशोर खलखो, मानुएल बेक, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : भारतीय">https://lagatar.in/vhp-is-proud-of-the-valor-of-indian-army-90-terrorists-killed-in-operation-sindoor/">भारतीय

सेना के शौर्य पर VHP को गर्व, ऑपरेशन सिंदूर में 90 आतंकवादी ढेर
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही