Search

 
 
 

चाईबासा : एमएल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय में "फिट रूंगटा" कार्यक्रम तहत कई प्रतियोगिताएं आयोजित

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : एमएल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को सीसीए के तहत फिट रूंगटा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है. इसके अंतर्गत विद्यालय के सभी बच्चों के लिए तरह-तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. इसमें इनडोर और आउटडोर खेलकुल कार्यक्रम, पाठ्यक्रम गतिविधियां, एथलेटिक्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्लास-रूम एक्टिविटीज, रचनात्मक हस्त कला और योग आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bjps-assembly-level-meeting-held-booth-empowerment-discussed/">मनोहरपुर

: भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
इसका मकसद बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ एवं खुश रखना है. जो भी बच्चे इन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाते हैं उन्हें विद्यालय के वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा. विद्यालय की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता ने बताया कि सह-पाठयक्रम गतिविधियाँ बच्चों में व्यक्तित्व के सामंजस्यपूर्ण विकास को सुनिश्चित करती है. सीसीए औपचारिक शिक्षण अनुभवों का एक विस्तार है और शैक्षणिक गतिविधियों के पूरक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. वे छात्र-छात्राओं की रुचि, भाषा कौशल और कलात्मक कौशल को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही