Search

 
 
 

चाईबासा : कई पूर्व खिलाड़ियों को मिला वरिष्ठ विभूति खेल सम्मान

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम खेल प्रेमी समिति की ओर से चाईबासा के पिल्लई हॉल में शनिवार को वरिष्ठ विभूति खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसके तहत पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न खेलों से जुड़े भूतपूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. चाईबासा शहर में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस श्रुति राजलक्ष्मी शामिल हुई. सर्वप्रथम उन्होंने शहर के समाजसेवी सह पूर्व खिलाड़ी राजकुमार शाह को मोमेंटो व शॉल देकर सम्मानित किया. उसके बाद बारी–बारी सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workers-complain-to-dlc-about-contract-company/">जमशेदपुर

: मजदूरों ने डीएलसी से की ठेका कंपनी की शिकायत

इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

[caption id="attachment_741071" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Chaibasa-Khel-Samman-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सम्मान समारोह में उपस्थित लोग.[/caption] इस दौरान योगा के प्रदीप कुमार डे, बाबू पाणी, क्रिकेट के कन्हैया लाल अग्रवाल, तीरंदाजी से अनूप बर्मन, एथलीट से मोटीय बोबोंगा, मंगल टुडू के अलावा काफी संख्या में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि श्रुति राजलक्ष्मी ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम खेल प्रेमी समिति द्वारा जिस तरह से पहल किया गया वह सराहनीय है. पूर्व खिलाड़ियों को सम्मान देना गर्व की बात है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पश्चिमी सिंहभूम खेल प्रेमी समिति के अध्यक्ष देव कुमार बनर्जी, उपाध्यक्ष दिवाकर गोप, सुनीता पूर्ति, इकबाल अहमद, सचिव देवी शंकर दत्ता, उप सचिव मतलब आलम, जय किशोर गोप के अलावा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही