Search

चाईबासा : प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Chaibasa( Ramendra kumar sinha) : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय इकाई की बैठक शनिवार को आयोजित हुई. एसपीजी बालक मध्य विद्यालय के सभागार में आयोजित हुई इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. संघ के जिलाध्यक्ष स्वपन साहू ने संगठन के सशक्तिकरण पर जोर दिया और कहा कि जब हम सभी एकजुट रहेंगे तभी हमारी समस्याओं का निदान सरकार के द्वारा त्वरित गति से किया जाएगा. इसमें सर्वाधिक जोर संगठन के डिजिटलाइजेशन पर दिया गया. उन्होंने कहा कि संगठन व शिक्षकों की समस्याओं को ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाया जाए ताकि उनका निदान जल्द ही किया जा सके. इस बैठक में संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने अपने विचारों को रखा और इन बातों को अपने-अपने प्रखंड के स्तर पर इंप्लीमेंट करने पर जोर दिया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-woman-commits-suicide-by-hanging-in-devgaon-police-engaged-in-investigation/">चक्रधरपुर

: देवगांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp