Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के कई शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी पदोन्नति, तैयारी शुरू

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के कई शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति मिलेगी. इसकी तैयारी शुरू हो गयी है. वैसे कर्मचारी जिन्हें लंबे समय से पदोन्नति नहीं मिल पायी है वे कर्मचारी वर्तमान गाइडलाइन के तहत आवेदन कर सकते है. ताकि आगे की प्रक्रिया आरंभ हो. मालूम हो कि लंबे समय से कोल्हान विवि के कई शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पायी थी. साथ ही कुछ कर्मचारियों का वेतनमान भी शुरू नहीं हुआ था. अधिकतर कर्मचारी ऐसे है जिनका अभी तक सातवां वेतनमान आरंभ नहीं हो पाया है. इसमें कई रिटायर तक हो चुके है तो कई कर्मचारी कोर्ट तक पहुंच चुके है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-seminar-will-be-organized-in-the-college-on-national-science-day/">घाटशिला

: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाविद्यालय में सेमिनार का किया जाएगा आयोजन

एचआरडी ने कई कर्मचारियों के वेतनमान की दी स्वीकृति 

एचआरडी ने कोल्हान विवि के कई शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के वेतनमान पर मुहर लगा दिया है. कुछ कर्मचारी का ग्रेड संबंधित मामला लंबित था. वो भी पूरा कर दिया गया है. विवि के अधिकतर कर्मचारी अब सातवां वेतनमान के दायरे में अपना वेतन लेंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-crowds-of-devotees-are-thronging-in-the-musical-shri-ram-katha/">जमशेदपुर

: संगीतमय श्रीराम कथा में  उमड़ रही है भक्तों की भीड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही