Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : रांची स्थित झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के चुनाव में मतदान करने के लिए पश्चिम सिंहभूम जिले से कई लोगों का चयन हुआ है. इनमें मझगांव प्रखंड के बेनीसागर खडबंध लैम्पस से शेख मोहम्मद मजहर, डीपीएस लैम्पस से तिरिल तिरिया, बड़ाजामदा लैम्पस से दुर्गा चरण बिरुवा शामिल है. जबकि महिला संवर्ग से ट्राइसेम महिला विकास समिति लुपुंगगुट से सुशीला बिरुवा चयनित की गई है. हालांकि महिला संवर्ग से दो पद रिक्त रह गए है. जिला सहकारिता पदाधिकारी माधुरी बेक ने बताया कि यह सभी चयनित प्रतिनिधि रांची स्थित सहकारी बैंक लिमिटेड के चुनाव में मतदान कर सकेंगे. प्रतिनिधियों के चयनित किए जाने की प्रक्रिया जिला सहकारिता कार्यालय में शुक्रवार को संपन्न हुई. उल्लेखनीय है कि इस चुनाव के जरिये चुने गए प्रतिनिधि लैम्पस के बेहतरी के लिए कार्य करेंगे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-due-to-the-absence-of-bdo-of-sadar-block-work-is-not-being-done-on-time/">चाईबासा
: सदर प्रखंड की बीडीओ के अनुपस्थित रहने से नहीं हो रहा समय पर काम [wpse_comments_template]
चाईबासा : सहकारी बैंक लिमिटेड के चुनाव में मतदान के लिए कई का हुआ चयन

Leave a Comment