Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टोंटो में माओवादी बीर सिंह मुंडारी गिरफ्तार, कांडे होनहागा दस्ते था शामिल

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : चाईबासा पुलिस ने क्षेत्र में कांडेय होनहागा दस्ता के सक्रिय सदस्य बीरसिंह मुंडारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तारी की पुष्टि बुधवार को एसपी अजय लिंडा ने की है. गुप्त सूचना मिलने पर कांडेय होनहागा दस्ता के सक्रिय सदस्य की गिरफ्तारी हुई. एसपी ने बताया कि टोंटो थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी की गई.  टोंटो गांव से पुलिस बल को देखकर बीर सिंह भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया. पकड़ाने के बाद पूछताछ में उसने अपना नाम बीरसिंह मुंडारी उम्र करीब 55 वर्ष बताया. पुलिस ने बताया कि जून 2021 में रेंगड़ाहातु जंगल में पुलिस और माओवादी के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल ये टोन्टों हुआ थाना काण्ड सं 13/2021 पर धारा -147 / 148/149/353 / 307 / 324 / 326 / 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट , 17 सीएलए एक्ट और 10/13 यूएपी एक्ट नामजद प्राथमिकी का अभियुक्त है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-woman-dies-suspiciously-in-manjhi-tola-husband-returns-the-next-day-after-neighbours-information/">आदित्यपुर:

मांझी टोला में महिला की संदिग्ध मौत, पड़ोसी की सूचना के बाद अगले दिन पति लौटा तब उतारा गया शव
यह वर्ष 2018 में प्रतिबंधित माओवादी संगठन में शामिल हुआ था. कांडे होनहागा के संगठन में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उसी दस्ता का सक्रिय सदस्य बन गया. इसका मुख्य काम गांव में बैठक आयोजित कर स्थानीय युवकों को माओवादी संगठन से जोड़ना है. इसके अलावा होनहागा दस्ता के साथ भ्रमणशील रहता था. इसकी गिरफ्तारी से कांडे होनहागा दस्ता का मनोबल टूटा है. सक्रिय माओवादी बीर सिंह मुंडारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बुधवार को पुलिस ने भेज दिया. छापेमारी के दौरान पुलिस पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी बाबुधन सोरेन, सुभाष पंडित व जैप के 09 का सशस्त्र बल शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही