Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : हेडक्वार्टर ध्वस्त होने के बाद तीन टुकड़ियों में बंटे माओवादी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षाबलों की कड़ी कार्रवाई के बाद इन दिनों भाकपा माओवादियों की बेचैनी बढ़ गई है. 14 अगस्त को पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने भाकपा माओवादियों के 11 बंकर को ध्वस्त कर दिया था. इसके बाद अब भाकपा माओवादी तीन टुकड़ी में बंट गई है. अब यह लोग अब जिले में ही इधर-उधर पनाह लिए हुए है. इनकी सक्रियता पोड़ाहाट के क्षेत्र में देखी जा रही है. कराईकेला, टोकलो, टेबा, खूंटी व अड़की थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने अपनी सक्रिया बढ़ा दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब नक्सली पूरी तरह से बिखर गए है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vidya-vikas-samiti-organized-a-quiz/">जमशेदपुर

: विद्या विकास समिति ने किया प्रश्नमंच का आयोजन

सीआरएफ कैंप बनने के बाद कम हुई सक्रियता 

अब जंगली क्षेत्र को छोड़ कर अधिकतर माओवादियों की सक्रिया एनएच किनारे दिख रही है. 25 हजार इनामी भाकपा माओवादी चमन उर्फ लंबू, अमित मुंडा व सासलुका कायम एक गैंग में शामिल है. इनकी सक्रियता टेबाटोकलो थाना में क्षेत्र में हो चुकी है. मालूम हो कि इन क्षेत्रों में आठ सीआरएफ कैंप बन चुके है. जिसके कारण अब नक्सली जंगल व सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में पनाह नहीं ले रहे है. इधर, एसपी अशुतोष शेखर ने कहा कि माओवादियों का हेडक्वार्टर ध्वस्त कर दिया गया है. जिसके कारण यह बौखला गए है. इनके खिलाफ अभियान तेजी से चल रहा है. जल्द ही इन सभी की भी गिरफ्तारी होगी. गोइलकेरा व टोंटो क्षेत्र में लगातार भाकपा माओवादी मुखबिरी का आरोप लगाकार ग्रामीण को निशाना बना रहे है. सबसे अधिक गोइलकेरा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की हत्या हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही