Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पुलिस का मुखबिर बता माओवादियों ने की युवक की हत्या, पर्चा भी छोड़ा

Advertisement
Advertisement

Chaibasa: जिला में पुलिस का मुखबिर बताकर माओवादियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना जिले के नक्सल प्रभावित सोनुआ थाना क्षेत्र के कुदाबुरु गांव में हुई है. माओवादियों ने मुखबिर बताकर डोम चाकी नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. माओवादियों ने हत्या के बाद मौके पर पर्चा भी छोड़ा है.

मुखबिर बता कर की हत्या

युवक के शव के पास भाकपा माओवादी संगठन का पर्चा भी मिला है. इसमें डोम चाकी को मुखबिर बताकर मौत की सजा देने की बात लिखी हुई है. जबकि एक पर्चा में भाकपा माओवादी संगठन ने डोम चाकी पर आम जनता को धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. शव के पास घटनास्थल में गोली के कई खोके भी गिरे मिले हैं.

नक्सलियों के निशाने पर मुखबिर

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के निशाने पर पुलिस के मुखबिर हैं. पुलिस को चप्पे-चप्पे की जानकारी मिले, इसलिए पुलिस अनाधिकृत तौर पर मुखबिरों को बहाल करती है. नक्सली गतिविधि और दूसरी ऐसी खबरों के बदले पुलिस की तरफ से मुखबिरों को कुछ इनाम भी मिलता है. इनाम में क्या और कितना मिलता है. यह भी सरकार के रिकॉर्ड में नहीं होता. नक्सली इलाकों में मुखबिरों की ही वजह से पुलिस को कई बार बड़ी कामयाबी मिलती है. लेकिन इस बात की जानकारी नक्सलियों को अगर हो जाती है तो फिर वो खबर देने वाले मुखबिर को कई बार जान से मार देते हैं. हाल के महीने में इस तरह के कई ऐसे मामले हैं, जिसमें मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने लोगों को मारा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही