Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टोंटो थाना क्षेत्र के हाट-बाजार में माओवादियों ने लगाया लाल बैनर, दहशत में ग्रामीण

Kiriburu (Shailesh Singh): टोंटो थाना क्षेत्र के कदालसोकवा गांव में स्थित हाट-बाजार में भाकपा माओवादियों ने लाल बैनर लगा दिया है. सूत्रों की मानें तो लाल बैनर के माध्यम से नक्सलियों ने वोट बहिष्कार का निर्देश जारी किया है. यह क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित है. यहां नक्सलियों की गतिविधियां हमेशा रहती है. इस बैनर से ग्रामीणों में भय का वातावरण है. हालांकि नक्सल प्रभावित कोल्हान वन क्षेत्र के ग्रामीण हर चुनाव में नक्सलियों के वोट बहिष्कार को ठेंगा दिखाते हुये मतदान करते आ रहे हैं. पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने भी कोल्हान जंगल के विभिन्न क्षेत्रों में कई कैंप स्थापित कर न सिर्फ नक्सल गतिविधियां को कम किया है, बल्कि उनका आधार इलाका को काफी सीमित करते हुये नक्सलियों के दर्जनों स्थायी कैंप को ध्वस्त कर निरंतर आइईडी, हथियार व अन्य विस्फोटकों की बरामदगी कर रही है. इस दौरान दर्जनों नक्सलियों ने भी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. कुछ नक्सली अभी भी आत्मसमर्पण करने की फिराक में बताये जा रहे हैं. इस क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता भी नक्सली भय से चुनाव का प्रचार-प्रसार के लिए नहीं जाते हैं. रोवाम व कदालसोकवा के बीच स्थित बुंडू गांव तक ही राजनीतिक दल के नेता एक-दो बार प्रचार के लिए गये हैं. इसे भी पढ़ें : अमन">https://lagatar.in/action-was-taken-against-aman-sahu-gang-but-the-violence-did-not-reduce/">अमन

साहू गिरोह पर हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई, लेकिन कम नहीं हुआ उत्पात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही