Search

 
 
 

चाईबासा : मिट्टी के दीए, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति व अन्य मिट्टी के खिलौनों से पटा बाजार

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : दीपोत्सव को लेकर मिट्टी के दीए सहित अन्य मिट्टी के खिलौने बर्तन व भगवान गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा बाजारों में सज गए हैं. शहर में विभिन्न जगहों पर सड़क के किनारे बेचने वालों दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें लगाई है. पर बड़ी बात यह है कि इस वर्ष मिट्टी के दीप व अन्य खिलौनों का बाजार पिछले वर्ष की तुलना में कुछ महंगा है. इस वर्ष बाजार में अलग-अलग निर्धारित है. सामान्य रूप से जलाए जाने वाले दीपक 170 रुपये से लेकर 200 रुपये तक प्रति सैकड़ा या 20 रुपये दर्जन के भाव से बिक रहे हैं. इसी तरह अन्य मिट्टी के बर्तनों के भाव भी बढ़े हैं पर उनकी बढ़ोतरी मामूली है. जबकि भगवान गणेश और लक्ष्मीजी की प्रतिमा पिछले वर्ष की तुलना में औसतन 20 रुपये से 25 रुपये महंगी है. विक्रेताओं का कहना है कि वर्षा के कारण मिट्टी की पूरी उपलब्धता नहीं होने के कारण इनके मूल्य में वृद्धि हुई है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-expansion-of-jmm-district-committee-ram-hansda-became-district-vice-president/">आदित्यपुर

: झामुमो जिला कमेटी का विस्तार, राम हांसदा बने जिला उपाध्यक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही