Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पति से अनबन होने पर विवाहिता ने खाई एक्सपायरी दवा, बिगड़ी तबीयत

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन होने पर पत्नी ने गुस्से में आकर एक्सपायरी दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे की बतायी जा रही है. महिला अंजू रानी महतो सोनुवा थाना क्षेत्र के जोड़ापोखर गांव की रहने वाली है. उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सोनुवा अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-relief-to-students-by-changing-school-timings/">चाकुलिया:

स्कूलों का समय बदलने से विद्यार्थियों को राहत

पति उसे छोड़कर अपने गांव गुंजा चला गया

परिजन ने बताया कि अंजु की एक साल पहले टोकलो थाना क्षेत्र की गुंजा गांव निवासी प्रशांत महतो के साथ शादी हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति अपने ससुराल जोड़ापोखर में ही रहता था. कुछ दिन बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई. गुस्से में पति उसे छोड़कर अपने गांव गुंजा चला गया. इसके बाद दोनों के बीच 16 अप्रैल से बातचीत होना बंद हो गया. पत्नी फोन से बात करना चाहती थी. लेकिन वह फोन रिसीव नहीं करता इससे नाराज होकर आज सुबह उसने एक्सपायरी दवा खाली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही