Search

 
 
 

चाईबासा : मारवाड़ी महिला समिति ने चलाया जागरूकता अभियान

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मारवाड़ी महिला समिति द्वारा चाईबासा सदर अंतर्गत नरसंडा स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया. जागरूकता अभियान के तहत आठवीं, नवमी एवं दसवीं की छात्राओं को एनीमिया बीमारी के बारे में बताया गया. एनीमिया से कैसे बचा जा सकता है इसके बारे में भी जानकारी दी गई. खानपान कैसा रखना चाहिए. रोटेरियन अनिल शर्मा ने छात्राओं को यह जानकारी दी. समिति की बहनों द्वारा तीन सीलिंग फैन भी स्कूल को दिया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-block-level-workshop-organized-on-cleanliness-fortnight/">घाटशिला

: स्वच्छता पखवाड़ा पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

जागरूकता अभियान में अध्यक्ष सहित ये सदस्य हुईं शामिल

महिला समिति सामाजिक कार्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में समय-समय पर अपनी सेवा देती हैं. मौके पर मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष कविता शर्मा, अंचल प्रमुख रजनी मोहता, सविता अग्रवाल, ममता खिरवाल, सीमा सुल्तानिया, रोटेरियन अमित पोद्दार आदि उपस्थित थे. स्कूल की प्रधानाध्यापिका नीलम भी उपस्थित रहीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही