Search

चाईबासा : मारवाड़ी महिला समिति ने किया सामूहिक विवाह का आयोजन, 21 जोड़े की कराई गई शादी

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मारवाड़ी महिला समिति के द्वारा खीरवाल धर्मशाला में 21 जोड़े युवक-युवतियों की सामूहिक शादी कराई गई. पूरे विधि विधान के साथ आयोजित इस शादी समारोह में विभिन्न हिंदू समाज के गरीब तबकों के युवक-युवतियों की शादी कराई गई. इस शादी में अभिभावक की भूमिका मारवाड़ी समाज के लोगों ने ही निभाई जो भी परंपराओं का निर्वहन करना था वह समाज के लोगों के द्वारा किया गया. इस मौके पर युवक-युवतियों के परिजनों ने अपने क्षमता के अनुसार उन्हें सामान दिए और अन्य जरूरत के सामानों की पुर्ती मारवाड़ी समाज के द्वारा की गई. इस विवाह के समारोह में 11 पंडितों को शामिल किया गया था जिन्होंने इस विवाह को संपन्न कराया. इस मौके पर बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-rural-water-supply-scheme-closed-for-one-month-due-to-drying-of-water-in-the-river/">मझगांव

: नदी में पानी सूखने के कारण एक माह से ग्रामीण जलापूर्ति योजना बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//