Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मारवाड़ी युवा मंच की जागृति शाखा ने आज कन्या भ्रूण संरक्षण के तहत सुभाष चंद्र बोस बालिका विद्यालय में 100 बालिकाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया. छात्राओं को मासिक चक्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. छात्राओं को बताया गया कि उन्हें इससे घबराने की या डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि यह महिलाओं के जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है. शाखा के सदस्यों ने स्कूल की बालिकाओं के साथ पटाखे फोड़े और उन्हें दिवाली मनाने के लिए दीया, बत्ती, तेल और पटाखे दिए. इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष मीता खीरवाल, सचिव नीतू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूनम खीरवाल, सुषमा खीरवाल, रूपम खीरवाल, संगीता अग्रवाल उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-managing-committee-of-shyamsundarpur-government-school-removed-the-coordinator-and-cook-for-no-reason/">चाकुलिया
: श्यामसुंदरपुर राजकीय स्कूल की प्रबंध समिति ने अकारण संयोजिका व रसोइया को हटाया [wpse_comments_template]
: श्यामसुंदरपुर राजकीय स्कूल की प्रबंध समिति ने अकारण संयोजिका व रसोइया को हटाया [wpse_comments_template]
Leave a Comment