Search

चाईबासा : मैट्रिक व इंटर के टॉपरों को किया गया सम्मानित

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक नीलम बरेलिया तथा प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार सील ने शुक्रवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मैट्रिक व इंटर के टॉपरों को पदक तथा सम्मान पत्र देकर सम्मनित किया. उन्होंने पुरस्कृत किए गए सभी छात्र-छात्राओं को इसी तरह से अपने प्रगति को बनाए रखने के सुझाव दिए. उन्होंने बच्चों के परीक्षा फल पर संतुष्टि व्यक्त की पर बच्चों को और भी मेहनत करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर जितना मेहनत करेंगे उसके सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-on-the-completion-of-nine-years-of-the-central-government-the-bjp-launched-a-public-contact-campaign/">चाईबासा

: केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा ने चलाया जन सम्पर्क अभियान

इन्हें किया गया सम्मनित

इंटर विज्ञान - प्रथम अलिशा निषाद संत जेविर्यस इंटर कालेज चाईबासा, द्वितीय पिन्टु नापित मारवाडी प्लस 2 उच्च विद्यालय चक्रधरपुर तृतीय राहुल महतो मारवाडी प्लस 2 उच्च विद्यालय चक्रधरपुर. इंटर कला -  प्रथम आकाश भुईया आरटीआई कालेज मनोहरपुर ,द्वितीय पूजा मुर्मू एकलव्य प्लस 2 उच्च विद्यालय तोर सिन्दरी तथा नेहा फिरदौस एसएस प्लस 2 उच्च विद्यालय जैंतगढ तृतीय गुरूचरण बिरूवा एसएस प्लस 2 उच्च विद्यालय मंझारी. इंटर कामर्स - प्रथम आशिष साव संत जेवियर्स इंटर कालेज लुपुंग गुटू द्वितीय राजेश्वरी संत जेवियर्स इंटर कालेज चाईबासा तथा तृतीय नेलेन बोबोंगा एक लब्य मॉडल प्लस 2 उच्च विद्यालय तोर सिन्दरी तथा शालु मुखर्जी संत जेवियर्स इंटर कालेज चाईबासा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-councilor-started-samvad-co-councilor-at-your-door-program/">जमशेदपुर

: जिला पार्षद ने संवाद सह पार्षद आपके द्वार र्कायक्रम किया शुरू

मैट्रिक के इन छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

मैट्रिक के टॉपर रहे साहिल गोप, ईश्वर पाठक प्लस 2 उच्च विद्यालय मनोहरपुर, द्वितीय अनिल महतो कार्मेल उच्च विद्यालय चक्रधरपुर तथा तृतीय विशु हेम्ब्रम कार्मेल उच्च विद्यालय चक्रधरपुर को पदक एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//