Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मझगांव विधायक ने बीडीओ के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की

Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : राज्य के विकास का रास्ता प्रखंड से होकर शुरू होता है, इसलिए सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर विकास की गति को आगे बढ़ाएं. यह बातें हाटगम्हरिया प्रखंड कार्यालय में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए विधायक निरल पूर्ति ने कही. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कई प्रकार की कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, इसका लाभ लाभुकों तक सही तरीके से पहुंचे इसमें प्रखंड के अधिकारी पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहता है. इसलिए सभी अपने काम के प्रति सजग और इमानदार रहे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-distribution-of-2200-fruit-plants-under-birsa-green-village-scheme/">चाईबासा

: बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 2200 फलदार पौधों का हुआ वितरण 

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

विधायक ने विभागों से मिले रिपोर्ट की भी समीक्षा की जिसमें कई खमियां मिली. विकास कार्य तेजी से नहीं होने पर नाराजगी जताई. और अपने-अपने काम पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की बात कही. विधायक ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मनरेगा से जोड़कर रोजगार दिया जाए, ताकि स्थानीय मजदूर बाहर काम करने नहीं जाए. विधायक ने कहा कि कई जगह से कुछ मामलों में शिकायत मिलती है, लेकिन उसको दूर करना पदाधिकारियों का काम है. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत सभी विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही