Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि में एमसीए नामांकन हुआ फ्लॉप, अबतक मात्र छह छात्रों का ही हुआ नामांकन

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के फिजिक्स विभाग में इस सत्र से एमसीए की पढ़ाई आरंभ करने को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पिछले तीन माह से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. अबतक मात्र छह विद्यार्थियों का ही नामांकन अधिकारिक रूप से हुआ है. जबकि कुछ विद्यार्थी संपर्क में है. 20 फरवरी तक नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित है. इधर, अबतक नामांकन लिये विद्यार्थियों की कक्षा तक आरंभ तक नहीं हुई है. विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण क्लास शुरू नहीं हो पाया है. वैसे विद्यार्थी जिन्होंने नामांकन लिया है, उन विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है. लगातार फिजिक्स विभाग के एचओडी के संपर्क में कुछ विद्यार्थी है. लेकिन एचओडी सिर्फ आश्वासन ही दे रही है. इस पर विद्यार्थियों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-main-basis-of-the-rural-economy-is-the-flora-found-in-the-forest/">चाईबासा

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है जंगल में पाई जाने वाली वनस्पतियां

सीवीसी का पद बना शोभा का केंद्र 

कोल्हान विवि में सीवीसी का पद सिर्फ शोभा का केंद्र बन कर रह गया है. यहां से वोकेशनल कोर्स की मॉनिटिरिंग तक नहीं हो रही है. पीजी विभाग में पिछले छह माह से एमसीए की पढ़ाई को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. लेकिन इसके लिए किसी तरह का प्रचार-प्रसार नहीं किया गया, जिसके कारण एमसीए में नामांकन काफी कम छात्र ले रहे है. इधर, कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सीवीसी डॉ संजीव आनंद का कार्यकाल खत्म होने के बावजूद भी वे अपने पद बने है. वोकेशनल कोर्स पर उक्त पदाधिकारी की दिलचस्पी नहीं दिख रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही