Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि के पीजी विभाग में एमसीए की पढ़ाई शुरू, नामांकन प्रक्रिया जारी

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में इस सत्र से एमसीए की पढ़ाई शुरू हो गई है. अब तक लगभग 23 विद्यार्थियों ने नामांकन ले लिया है. बचे हुए सीट को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है. नामांकन प्रक्रिया आगामी 1 सप्ताह तक जारी रहेगी. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. पीके पाणी ने कहा कि विश्वविद्यालय में पहली बार विद्यार्थियों के हित में फिजिक्स पीजी विभाग में एमसीए की पढ़ाई शुरू की गई है. नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुका है और विद्यार्थी विभाग पहुंचकर अपना नामांकन करा सकते हैं. विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी गई है.  इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-private-schools-opened-after-dussehra-returned-to-glory/">जमशेदपुर

: दशहरा के बाद खुले निजी स्कूल, लौटी रौनक

फिजिक्स विभाग में अलग से होगी कक्षाएं आयोजित 

उन्होंने कहा कि लगातार विद्यार्थियों और छात्र प्रतिनिधियों की मांग के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी विभाग में एमसीए की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया है. इस सत्र से पढ़ाई शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन हो इसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से पूरी प्रयास की जा रही है. फिजिक्स विभाग में अलग से कक्षाएं आयोजित होगी. जिसको लेकर पूरा सेटअप तैयार कर दिया गया है. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय में पहली बार सरकारी शुल्क से एमसीए की पढ़ाई विद्यार्थी कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-one-cattle-dies-one-serious-after-being-hit-by-earthing-wire-in-sagajudi/">मनोहरपुर

: सागजुड़ी में अर्थिंग तार के चपेट में आने से एक मवेशी की मौत, एक गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही